सुईथाकला विकास खंड मुख्यालय स्थित अटल मनरेगा पार्क में बुधवार किसान गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को बोलते हुए वीर विक्रम सिंह प्राविधिक सहायक कृषि अधिकारी सुईथाकला ने कहा कि आज खेतों में जैविक उर्वरकों का प्रयोग समय की मांग है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से किसानों की आय निसंदेह बढ़ेगी। किसानों को पशु बीमा की विधिवत जानकारी देते हुए कहा कि पशुपालन से ही किसानों की आय बढ़गी रासायनिक उर्वरकों ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति को खत्म कर दिया है। मिट्टी बीमार बन गई है। मेले में प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाए गए स्टालों को मंचासीन भाजपा नेता सुरेश चंद्र पांडेय राकेश वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य हृदय नारायण शुक्ला मंडल अध्यक्ष भाजपा बृजेश कुमार उपाध्याय बबलू ने किसानों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान
श्री प्रकाश उपाध्याय खंड तकनीकी सहायक सहायक विकास अधिकारी सुईथाकला अविनाश तिवारी श्याम नारायण तिवारी वेद प्रकाश पांडे जयराम बिंद राहुल बिंद चंद्रकेश यादव सभाजीत वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।